जैजैपुर

जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने किया ध्वजारोहण

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत जैजैपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए क्षेत्र एवं देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत जैजैपुर ग्रामीण विकास, जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में सीताराम चंद्रा उपाध्यक्ष, गायत्री चंद्रकुमार चंद्रा सभापति, ज्योति अशोक आजाद सभापति, राजेश्वरी पप्पू चंद्रा सभापति, डोरी लाल चंद्रा सभापति, विशेश्वर चंद्रा सभापति, रूपनारायण खुंटे जनपद सदस्य सहित मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker