जांजगीर-चांपा

सरपंच सीमा गोविंदा खूंटे ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरपंच सीमा गोविंदा खूंटे ने आज ग्राम पंचायत भवन सोनादह में ध्वजारोहण कर सभी ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कर शपथ ली। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला/पूर्व माध्यमिक शाला सोनादह में 80वाँ ध्वजारोहण किया गया, जिसमें उल्लास नवभारत साक्षरता अंतर्गत शपथ ली गई। समारोह में शामिल अतिथियों द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर तथा महापुरुषों के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सचिव सेवकराम कश्यप, उपसरपंच पूर्णिमा टंडन, पंच – रामकिशन कुर्रे, सेवक बघेल, प्याले लाल बघेल, ठंडाराम खूंटे, बद्रिका महंत, गोपाल कुर्रे, प्रधान पाठक – लखन कश्यप, एकादशिया खूंटे, रमेश सितारे, हेमंत खूंटे, कमल खुंटे, गौतम कुर्रे, रोहित चंद्रा, अमृत कश्यप, धनीराम खूंटे सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker