जांजगीर-चांपा

डभरा खुर्द सोसाइटी में सहकारी सप्ताह का भव्य शुभारंभ

जांजगीर-चांपा। जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डभरा खुर्द में आज 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया। सोसाइटी समिति अध्यक्ष छोटेलाल पटेल ने सतरंगिया ध्वज फहराकर सहकारिता गीत का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। इस दौरान संस्था प्रबंधक हीरो साहू ने सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं और किसानों की आर्थिक मजबूती में सहकारी संस्था की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष छोटे लाल पटेल, संस्था प्रबंधक हीरो साहू, छत्रपाल साहू, टिकेंद्र कौशिक, कमल खुंटे, पकलू राम कश्यप, चंद्रभूषण कश्यप, मकसूदन कश्यप, मनोज कश्यप, रथ लाल पटेल, ध्रुव कुमार कश्यप, सम्मेलाल पटेल, रामाधार पटेल, लक्की पटेल, दिलीप टंडन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker