जांजगीर-चांपा

साक्षी ने 10वीं में 97.16% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, मेरिट सूची से मात्र 2 अंकों से चूकी

जांजगीर-चांपा। सेमरिया की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.16% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। साक्षी वर्तमान में नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। हालांकि, वे राज्य मेरिट सूची में शामिल होने से मात्र 2 अंकों से चूक गईं, फिर भी उनका प्रदर्शन किसी मेरिट से कम नहीं माना जा रहा है।

साक्षी के पिता कृष्ण कुमार कश्यप शासकीय हाई स्कूल बोरसी में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मंदाकिनी कश्यप गृहणी हैं। परिवार ने साक्षी की सफलता का श्रेय उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने साक्षी को बधाई देते हुए कहा कि उसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी। साक्षी कश्यप की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

img 20260502 wa00216587955546777020734 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker