कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी श्री राम किशन घृतलहरे ने ग्राम पंचायत पिसौद पीडीएस संचालक निलंबन करने, ग्राम पंचायत पिसौद सरपंच पर कार्यवाही करने तथा आंगनबाड़ी बरेकेल खुर्द (नायक पारा) सहायिका भर्ती के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम कैथा निवासी श्री रसपाल सतनामी ने उनकी जीवित पत्नी सुमित्रा कुमारी को मृत्यु दिनांक 17 फरवरी 2026 को हो गई है कहकर के राशन कार्ड को निरस्त करने वालो के विरुद्ध उचित कार्यवाही कराने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौर कला निवासी श्रीमती निर्मला कुर्रे (सरपंच) ने मिडिल स्कूल नंदौर कला में किचन शेड एवं शौचालय निर्माण के संबध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री कन्हैया लाल बंजारे ने किसान सम्मान निधि त्रुटि सुधार के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्रीमती मेम बाई, श्री खोल बहरा बंजारे एवं श्रवण लाल ने भूमिहीन पेंशन दिलवाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।




