सक्ती

जिले के आईटीआई संस्थानों में गेस्ट लेक्चरर हेतु आवेदन आमंत्रित

सक्ती। जिला नोडल संस्था, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सक्ती के अंतर्गत जिले की विभिन्न शासकीय आईटीआई संस्थाओं में संचालित व्यवसायों के प्रशिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत व स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन पत्र शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सक्ती (छ.ग.), पिन-495689 में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र लिफाफे पर संबंधित संस्था एवं व्यवसाय (ट्रेड) का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। आवेदन का प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/ अथवा संबंधित संस्था के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है।

जिला सक्ती के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, डभरा में कुल 2 रिक्त पद उपलब्ध हैं। इनमें ड्राइवर कम मैकेनिक का 1 पद तथा वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग का 1 पद शामिल है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हाईस्कूल, पुरानी पद्धति से 11वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद (अप्रेंटिसशिप) या राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। डीजीटी के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों जैसे एटीआई, सीटीआई, एनवीटीआई, आरवीटीआई या आईटीओटी से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ड्राइवर कम मैकेनिक पद हेतु अभ्यर्थी के पास हल्के मोटर वाहन का वैध स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती, जिला सक्ती से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker