सक्ती

महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क, कब तक कराएं अपडेट

सक्ती। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के निर्देश पर यह प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जा रही है। प्रथम चरण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। हितग्राही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर 30 जून 2026 तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी पीडीएस व सीएससी ऑपरेटर द्वारा हितग्राहियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker