जांजगीर-चांपा

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में सिवनी गांव में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन

जांजगीर-चाम्पा। चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी सतरूपा तारम, समाजसेविका गीता सिंह, जिला पंचायत की सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके सशक्तिकरण, सम्मान एवं कर्तव्यों को लेकर अवगत कराया गया। इसके अलावा, किस तरह से समाज में महिलाएं, शिक्षा प्राप्त कर आज हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धि से मिसाल पेश कर रही हैं, इस बात को स्मरण किया गया। साथ ही, होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव, लक्ष्मीन महंत पिसौद, उषा यादव, शर्मीला गोस्वामी, पुष्पा महंत, गौरी नामदेव, बद्रीका यादव, धन कुंवर बरेठ, रुखमणि पाण्डेय, अंजनी यादव, दुर्गा बरेठ, निर्मला बरेठ, यामिनी यादव, सीमा महंत, शिवकुमारी, सुलोचनी महंत, यामिनी देवांगन, प्रियंका धीवर, कविता बरेठ, रश्मिन बरेठ, सरिता बरेठ, सजनी बरेठ, रानू जायसवाल, नित्रिका यादव, कुसुम विश्वकर्मा, बसंती नामदेव, सहोद्री बरेठ, भगवती बरेठ, निखिल बैष्णव, अंजू बरेठ, कमला श्रीवास, आर बीके सुनीता दुबे, रामकुमारी श्रीवास, उर्मिला राठौर, चमरा राम देवांगन, हेमंत देवांगन, पार्वती देवांगन समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार व उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला और आभार प्रदर्शन आरबीके सुनीता दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker