
जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत बोरसी समलाई चौक स्कूल पारा में अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा और देव आह्वान वेदी पूजन के साथ हुआ। कलशयात्रा शोभायात्रा यज्ञ स्थल से किर्तन भजन के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए हसदेव नदी में जल भरण कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सहित ग्रामवसी शामिल हुए। यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र कृष्ण महराज जी (बिर्रा वाले) हैं।
आगामी 16 फरवरी को चयनित मानस मंडलियों का फाइनल मानस गायन प्रतियोगिता होगा। जिन्हें समीति एवं समस्त सहयोगी जनों के द्वारा नगद राशि और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए, द्वितीय 11000, तृतीय 9000, चतुर्थ 7000, पंचम 5000, षष्ठम 4000, सप्तम 3000, अष्टम 2000, नवम 1500, दशम 1000 रूपए श्रीफल स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन में मुख्य अतिथि बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर, गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, अध्यक्षता दिनेश कुमार चंद्रा सरपंच बोरसी, विशिष्ट अतिथि गोपी सिंह ठाकूर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सक्ती, रितेश रमण सिंह छोटू बाबा जनपद सदस्य बिर्रा, एकादशिया साहू सरपंच प्रतिनिधि, रोहित चंद्रा पूर्व सरपंच, कमलेश कुमार कश्यप युवा नेता, संतन महंत, भूवनलाल साहू, कृष्णा साहू शामिल होंगे।
नवधा रामायण को लेकर अध्यक्ष रसियाराम चन्द्रा, उपाध्यक्ष संतोष चंद्रा, कोषाध्यक्ष शंकर लाल चन्द्रा, गजाराम, दीपक, सचिव सुनील चंद्रा, परमेश्वर चंद्रा, विनोद चंद्रा, मंच संचालन रमेश कुमार चंद्रा, शिव चंद्रा, छतराम पटेल, छेरका राम, धनेश्वर चंद्रा, परमेश्वर चंद्रा, मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमकुमारी-मनबोध चंद्रा, श्रीमती राजकुमारी-धनेश्वर चंद्रा, श्रीमती सरिता-लखेश्वर चंद्रा, श्रीमती सविता-विजेन्द्र पटेल, ज्योति रक्षक बिरिछराम बैगा, बुधराम पटेल सहित अखंड नवधा रामायण समीति समलाई चौक स्कूल पारा एवं समस्त ग्रामवासी सहयोगी जन जुटे हुए हैं। प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ अखंड नवधा रामायण का समापन होगा।



