
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पी आर साहू मु. जगदलपुर संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जागेश्वर प्रसाद कहरा (हेल्पर अकुशल) सहायक विद्युत यांत्रिकी मिनी माता बांगो बांध उप संभाग क्रमांक 4 खरसिया जिला रायगढ़ को अध्यक्ष छग शास लघु वेतन कर्मचारी संघ रायगढ़, जिला रायगढ़ छग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही जिला, तहसील, विकासखण्ड शाखा संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया। जिला रायगढ़ अध्यक्ष पर मनोनीत किए जाने पर जागेश्वर कहरा ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से यह जिम्मेदारी दी गई है उसे कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने हरसंभव प्रयास रहेगा। शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




