
सक्ती। जिले के विद्यालय संस्कार विद्या मंदिर हसौद में 26 जनवरी 77वी वर्षगांठ गणतंत्र दिवस का पर्व बढ़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि गण सभी पालक गढ़, स्कूल स्टाफ, विद्यालय के समस्त बच्चों की उपस्थति सराहनीय रही। ध्वजा रोहन के पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें देशभक़्ति गीत सुवा कर्मा पंथी नृत्य आदि बच्चो के द्वारा प्रस्तुति हुआ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जिसमें विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को प्रस्तति पत्र शील्ड मेडल संस्था के प्राचार्य जी के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आर के सोनवानी, नाथूराम भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक श्री परसराम सोनवानी, विद्यालय के प्राचार्य श्री के आर सोनवानी, मोहन धीरहे, चंद्रहास निराला, युवराज कुर्रे, विकास सोनवानी एवं समस्त पालक स्टाफ गढ़ जनप्रतिनिधि सहित गढ़मान्य नागरिकों का सभी की उपस्थिति रही।




