जांजगीर-चांपा

जीनियस पब्लिक स्कूल में 22 जनवरी को वार्षिक उत्सव

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत जीनियस पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा में सत्र 2026 के अंतर्गत वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन गुरुवार 22 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे विद्यालय परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। समारोह के मुख्य अतिथि रितेश रमन सिंह (छोटू बाबा), बीडीसी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पिली बाई एकादशिया साहू सरपंच करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में एस. के. तिवारी (सेवानिवृत्त शिक्षक) उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में गीता प्रसाद तिवारी (सेवानिवृत्त शिक्षक), रामकिशोर देवांगन (पैकेज इंचार्ज), लखन लाल कश्यप (पैकेज इंचार्ज), श्रीमती कविता राजेन्द्र आज़ाद (बीडीसी), श्याम लाल जांगड़े (बीडीसी), जय कुमार साहू (थाना प्रभारी बिर्रा), जितेन्द्र तिवारी (सी.जी. एक्सप्रेस) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker