
सक्ती। कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम आडिल निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री शत्रुहनलाल गबेल ने अर्जित अवकाश की राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम पुरेना निवासी श्री अमर सिंह ने सयुंक्त खाते की भूमि विभाजन हेतु त्वरित कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ीकला निवासी श्रीमती सहोद्रा दिवाकर ने उज्वला योजना के तहत गैस प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी श्री नोनीबाई केवट ने अपशब्दो का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने वाले के ऊपर कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठुठी निवासी श्री गणेश कुमार चंद्रा ने डी सी एस सर्वे का पैसा दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया के अंतर्गत ग्राम भोथिया निवासी हेमन्त चंद्रा ने डी सी एस सर्वे का पैसा दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी श्री संतोष कुमार राठौर और श्री शिवशंकर यादव ने डिजिटल क्राप सर्वे की राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मोहगांव निवासी श्री केशरदास ने राजस्व पुस्तिका परिपत्र 6-4 अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान दिलाने के सम्बन्ध मे सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।




