ग्राम पंचायत में अखिल भारतीय पंचायत परिषद में किया गया सदस्यों का संगठन

सक्ती। जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद में सदस्यों का गठन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी डॉ लालू राम केवट (आर एम पी), जिला अध्यक्ष तोरेंद्र कुमार मनहर, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण भारद्वाज ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मुख्य लाभ को बताते हुए कहा, ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास है यह पंचायत राज संस्थाओं को गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने में सक्षम बनाकर उनकी क्षमता को बढ़ावा देना है, इसके अलावा यह ग्राम पंचायत को अपनी विकास प्राथमिकताओं को तय करने, बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने में मदद करता हैं। वहीं ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति सविता मनहर एवं रूपा नवागौटीया टंडन कुटराबोड़ सरपंच ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सदस्यों – राजेंद्र चंद्रा पंचायत अध्यक्ष, दुर्गा देवी लहरें उपाध्यक्ष, सुनीत चंद्रा कोषाध्यक्ष, सीता कर्ष सचिव, यादराम लहरें महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य डॉ रीना लहरें, राधा चंद्रा, सुशीला लहरें, संतोषी महंत, उमा लहरें को नियुक्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उनके पद नियुक्त किया गया।




