जांजगीर-चांपा

हायर सेकंडरी विद्यालय में परीक्षा केंद्र की मांग, ग्रामीण छात्रों की सुविधा हेतु जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। जिले के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय बिर्रा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा केंद्र स्वीकृत किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बिर्रा एवं आसपास के ग्रामों के सैकड़ों विद्यार्थी हर वर्ष दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में भारी कठिनाइयों का सामना करते हैं। विशेषकर छात्राओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है। परिवहन सुविधा के अभाव में कई अभिभावक भी अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजने को लेकर चिंतित रहते हैं। इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में परीक्षा केंद्र की स्थापना की माँग की गई है, ताकि विद्यार्थियों को निकटस्थ एवं सुरक्षित परीक्षा स्थल उपलब्ध हो सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिक्षा विभाग से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

img 20251009 wa0016144545387964194968 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker