सक्ती

वेदराम महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह 2025 का भव्य आयोजन

सक्ती। छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पर शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों में रजत जयंती समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में भी इस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें भाषण, क्विज, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, सेमिनार (विजन 2047), समूह चर्चा, नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियां शामिल थीं। इन कार्यक्रमों का केंद्रीय विषय छत्तीसगढ़ की संस्कृति, शिक्षा, विकसित छत्तीसगढ़, विजन 2047, छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा, कला, और जनजातीय परंपराएं रहा जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य के संरक्षण में सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हुईं। इस समारोह के संयोजक श्री राजकुमार कुर्रे के कुशल निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत सफल रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास के दृष्टिकोण को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और राज्य के गौरव को उजागर किया। पोस्टर प्रतियोगिता और सेमिनार में विजन 2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।

रजत जयंती समारोह की इस साप्ताहिक कार्यक्रम में 11 सितम्बर को महाविद्यालय में एलुमिनी मीट कार्यक्रम रखा गया जिसमें एलुमिनी के सदस्यों ने अपने उत्साहवर्धक भाषणों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। एलुमिनी प्रभारी श्री एल आर कोसरिया द्वारा एलुमिनी के महत्व और उद्देश्य को बताया गया वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौशल्या मैत्री के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ विजन 2047, विकसित छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सेमीनार रखा गया जिसमें प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छे विचार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया बल्कि युवाओं में शिक्षा, संस्कृति और विकास के प्रति जागरूकता भी पैदा की। सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे एक यादगार अनुभव बताया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा। जिसमें प्राचार्य डॉ बी डी जांगडे, श्री सी आर कोसले, श्री  गंगाराम जोशी, श्री राजकुमार कुर्रे, श्री रामरतन खूंटे, श्री लेखराम कोसरिया, डॉ कौशल्या मैत्री, डॉ योगेश्वर बघेल, डॉ मनोज कुमार यादव, श्रीमती नीतू महिलांगे, श्रीमती मथुरा महिलाएंगे डॉ राजेश गुप्ता, श्री नरेश कुमार राठौर, श्री वासुरमन घृतलहरें, श्री मनीष बंजारे, श्री लखन भास्कर, श्री टेकचंद खूंटे, श्रीमती राजेश्वरी खूंटे, सुश्री वेदकुमारी साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker