सक्ती

जिले के निजी उर्वरक व्यापारियों का किया गया औचक निरीक्षण

सक्ती। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा मेसर्स जिंदल सेल्स (खुदरा एवं थोक) एवं विकास कुमार अग्रवाल बाराद्वार का विक्रय स्थल एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। फर्म संचालकों द्वारा अनियमितता पायी गई जिसके कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती एवं उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सक्ती द्वारा बाराद्वार में संचालित मेसर्स जिंदल सेल्स, का विक्रय स्थल एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाया गया इसी अनुक्रम में मेसर्स विकास कुमार अग्रवाल बाराद्वार का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाया गया। साथ ही स्कंध पंजी संधारित नहीं किया जाना एवं प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नही करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत उक्त फर्म संचालको को स्पष्टीकरण जारी किया गया साथ ही 07 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक और कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker