जांजगीर-चांपा

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी

जांजगीर-चांपा। प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का वर्गवार प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग की 12 एवं 13 सितम्बर 2025 को निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालकों, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालिका, अनुसूचित जाति बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 12 सितम्बर 2025 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग बालक और बालिका एवं सामान्य वर्ग बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सिटी कालोनी के सामने रायपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला बलरामपुर के रिक्त सीट की पूर्ति पश्चात ही जिला राजनांदगांव एवं बिलासपुर के रिक्त सीट भरे जायेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

विद्यार्थी निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र स्वयं का 02 पासपोर्ट साईज रगीन फोटो दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवें। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक काउंसलिंग फार्म प्राप्त कर भर कर जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker