छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेशभर में मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

मानसून द्रोणिका कच्छ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

कल कैसा रहेगा मौसम

10 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।

अगले दो दिनों का दृष्टिकोण

दो दिनों बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker