पुलिस ने भूपेन्द्र को उनके ईमानदारी व क्षेत्र का मान बढ़ाने के फलस्वरूप सम्मान कार्यक्रम कर किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले में बीते दिनों 22 अगस्त 2025 को दादू ढाबा सिलादेही में श्री ध्रुव कुमार अग्रवाल जैजैपुर (सक्ती) निवासी द्वारा खाना खाने के दौरान अपने बैग में रखे हुये 01 लाख रूपये को काम की व्यस्तता में भूलवश छोड़कर चले गये थे जिसे दादू ढाबा के संचालक भूपेन्द्र साहू द्वारा बैग में रखे हुये उक्त रकम को ढाबा में मिलने पर थाना बिर्रा को सूचित किया जिसके उपरांत थाना बिर्रा पुलिस स्टॉफ द्वारा धन राशि स्वामी को दादू ढाबा सिलादेही संचालक भूपेन्द्र साहू के उपस्थिति में उक्त 01 लाख रूपये की राशि सकुशल सुपुर्द किये। इस कार्य में भूपेन्द्र साहू की ईमानदारी परिलक्षित होने से 24 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी बिर्रा श्री जय कुमार साहू के नेतृत्व में एवं थाना स्टॉफ व क्षेत्रांतर्गत के उपस्थित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार साथियों एवं ग्राम कोटवार दल की उपस्थिति में दादू ढाबा सिलादेही के संचालक भूपेन्द्र साहू को मेडल/मुमेेन्टो, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।



