सक्ती

नगर सैनिक भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी

सक्ती। वर्ष 2024-25 में महिला एवं पुरुष स्वयंसेवी नगर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत 1,715 महिला नगर सैनिकों का चयन छात्रावास ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों का चयन जनरल ड्यूटी हेतु किया गया था। भर्ती परिणाम 08 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। उक्त भर्ती परिणाम विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in पर अपलोड किया गया है। नगर सेना भर्ती परीक्षा परिणाम हेतु अभ्यर्थी इन वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker