शासकीय शाला सोनादह में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सोनादह में 15 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास के साथ 79 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में शामिल अतिथियों द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर तथा महापुरुषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात सीमा खूंटे (सरपंच), पूर्णिमा टंडन (उपसरपंच), रोहित चंद्रा एवं अमृत कश्यप (शाला समिति सदस्य) ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अतिथिगण, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक राष्टगान गा कर भारत माता वन्दना किया गया। छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर गांव भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का संचालक लक्ष्मीनारायण डड़सेना द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधान पाठक – लखन कश्यप, एकादशिया खूंटे, शिक्षक – लक्ष्मीनारायण डडसेना, हरिशंकर भारद्वाज, मनोज देवांगन, सीताराम जायसवाल, गोवर्धन प्रसाद चंद्रा, रोहित चंद्रा, अमृत कश्यप, बद्रिका महंत (पंच), विजय कुमार कुर्रे, कन्हैया यादव सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


