छत्तीसगढ़
6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 12 अगस्त से 15 अगस्त के बीच बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर इन 6 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने के साथ भारी बारिश का भी यलो अलर्ट है। वहीं सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, कांकेर सहित 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। सिनॉप्टिक सिस्टम की बात करें तो कल यानी 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बनने से आज से पूरे प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ेगी।


