जांजगीर-चांपा
रक्षा बंधन पर थाना पहुंची बहिनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

जांजगीर-चांपा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 9 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की महिलाओं ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनसे सुरक्षा का वचन लिया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया। और इस अवसर पर सभी के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा गया। वहीं थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है और इससे समाज में पुलिस और जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे।




