जांजगीर-चांपा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 नॉर्मल डिलीवरी

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में 30 जुलाई को तीन नॉर्मल डिलीवरी सफलतापूर्वक कराया गया। तीनों महिलाएं अलग-अलग गांव की रहने वाली है। जिसमें से स्वस्थ दो लड़का और एक लड़की की जन्म हुई है। जिसमें सुमन यादव उम्र 19 वर्ष गांव सेमरिया को लड़की, ममता कोशले उम्र 20 वर्ष गांव किकिरदा को लड़का और लक्ष बाई कुर्रे उम्र 33 वर्ष गांव सोनादह को लड़का हुई है। जिसमें डॉ के के बरेठ (ग्रामीण चिकित्सक), स्टाफ नर्स – प्रतिमा कुर्रे, वन्दना रतडे, जयंती खूंटे, रजनी कर्ष, नमीता वाल्टर, मितानीन – फिरतीन कश्यप, दुकाला पलेकर, गायत्री यादव का विशेष योगदान रहा।