छत्तीसगढ़

प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग ,बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर, इन जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पश्चिम को चला जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में 26 जुलाई के मुकाबले आज बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker