जांजगीर-चांपा

भविष्य में मौहाडीह संगम स्थल पर ही होगा मकर संक्रांति स्नान – बालेश्वर साहू

बिर्रा। दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व पर बिर्रा बसंतपुर सलिहा घाट और संगम स्थल मौहाडीह में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता रही, भविष्य में मौहाडीह संगम स्थल पर हर साल लगेगा मेला।

दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व पर महाआरती में जुटी भीड़

उक्त बातें आज हसदेव महानदी संगम स्थल मौहाडीह में आयोजित संगीतमय रामायण सहित विशाल भंडारा व संध्याकालीन चित्रोत्पला महाआरती में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि यह स्थल पर विराजमान सिद्ध बाबा मंदिर में अब से हर साल लगेगा मेला और इस पहुंच मार्ग को व्यवस्थित रूप से संवारा जाएगा। इस अवसर पर होरी लाल कलार, राजकुमार पटेल, फिरतराम साहू, दूधनाथ साहू, रामखिलाव तिवारी, बबला महराज, आचार्य पं देवकीनंदन तिवारी, सरपंच रामधन सारथी, बावाराम जायसवाल वेदराम कश्यप, एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker