छत्तीसगढ़

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें प्रदेश का हाल

रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विशेषकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान और ओडिशा तक फैले सिनॉप्टिक सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

यहां हुई इतनी बारिश

छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C दुर्ग और राजनांदगांव में रहा। वहीं, नानगुर में 11, जगदलपुर में 10, सुकमा में 9, मालखरौदा में 8, ओरछा, लोहंडीगुड़ा, हसौद, भोथिया में 7
कवर्धा, अंबिकापुर, जैजैपुर, तोकापाल, कुटरू, नवागढ़ में 6, रायपुर, चंद्रपुर, बीजापुर, बम्हनीडीह, रामानुजगंज, जगरगुंडा सहित अन्य स्थानों पर 5 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।

सिनॉप्टिक सिस्टम, मानसून सक्रिय

मानसून द्रोणिका रेखा पश्चिम राजस्थान से लेकर पाकिस्तान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर बिहार से ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किमी तक बनी हुई है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है।

21 जुलाई के लिए पूर्वानुमान

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी। विशेष रूप से बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग प्रभावित हो सकते हैं। वहीं रायपुर में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान लगभग 31°C, न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहेगा।

दो दिन का ऐसा रहेगा हाल

प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। किसान बारिश को ध्यान में रखकर फसल सुरक्षा के उपाय करें। नागरिक सतर्क रहें, विशेषकर उन जिलों में जहां भारी वर्षा का अनुमान है। यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker