कहां अटक गया मॉनसून, बारिश पर IMD का बड़ा अपडेट

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून में देरी होने की वजह बताई है। IMD ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है जो कि किसानों के लिए अच्छी खबर है। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून में देरी क्यों हो रही है, इसे लेकर अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बन पा रहा है, इस वजह से मॉनसून के आने में देरी हो रही है। मॉनसून में देरी की वजह से किसानों की खेती पर असर देखा जा रहा है।
कब तक मानसून देगा दस्तक
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 12 से 18 जून के बीच शुरू हो सकता है। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि 12-13 जून को बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन सकता है। हालांकि, अलग-अलग मॉडल के कारण अभी भी कुछ अनिश्चितताएं भी हैं। अधिकारी ने कहा कि कुछ मॉडल सिस्टम बनने की बात कह रहे हैं, तो कुछ नहीं।
IMD को उम्मीद है कि मॉनसून के फिर से शुरू होने के बाद मध्य भारत, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत (जहां मानसून पहले ही पहुंच चुका है) में अच्छी बारिश होगी। IMD का कहना है कि मॉनसून की प्रगति के लिए बारिश का वितरण बहुत जरूरी है। मॉनसून की सुस्त चाल के कारण सूखे का सामना कर रहे क्षेत्रों के लिए यह पूर्वानुमान एक उम्मीद की किरण लेकर आया है।