सक्ती

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई के पदाधिकारियों का सराहनीय कार्य

सक्ती। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज के ओड़ेकेरा स्थित निवास पर 15 मई 2025 को आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उज्ज्वल रात्रे खैरा तथा उनकी पत्नी लक्ष्मी के आपसी विवाद के एक मामले में बीते साल भर से अलग-अलग रह रहे इस दम्पति को समाज प्रमुखों ने आपसी समझाइश देकर उनके बीच के झगड़े सुलझाते हुए उन्हें साथ-साथ रहने के लिए मनाया। इस तरह से एक बिखरते हुए परिवार टूटने से बचा गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छोटे लाल भारद्वाज, संरक्षक पूरन लाल भारद्वाज, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, सक्ती ब्लाक से उपाध्यक्ष मनहरण भारद्वाज व गणेश रत्नाकर, सचिव लक्ष्मण कोसरिया, कोषाध्यक्ष दयानंद खुंटे, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतराम महिलांगे शामिल हुए। इस पुनीत कार्य के लिए समाज के लोगों सहित लड़का व लड़की पक्ष ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित सभी समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से पैरवी जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker