जांजगीर-चांपा

सोनादह में गरीबों/जरूरतमंद को बांटे कंबल

बिर्रा। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर चल रही है जिसको देखते हुए जांजगीर-चांपा के विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनादह में भाई लक्ष्मण खुंटे के द्वारा कंबल वितरण किया गया।

सोनादह के अनेक परिवार में जिनकी आर्थिक स्थिति ख़राब और निर्धन है उन्हे ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीबों को कंबल बांटा गया। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय और जरूरतमंद लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर कंबल वितरण कर मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।

भाई लक्ष्मण खुंटे ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो सक्षम है आगे आकर समाज कल्याण हित के लिए अपना योगदान देकर एक सुंदर समाज का निर्माण कर सकते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker