जैजैपुर

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष बने शिक्षक प्रहलाद साहू

जैजैपुर। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के संरक्षक राकेश कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष कासिम मिर्जा बेग के अनुशंसा पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर द्वारा जैजैपुर नगर के शिक्षक एवं कर्मचारी नेता प्रहलाद साहू को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में  प्रहलाद साहू सहायक शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं छग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू नहीं होने से छत्तीसगढ़ शासन के पांच लाख से अधिक कर्मचारियों को इलाज के लिए आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं उपचार के बाद मेडिकल बिल पास कराने के लिए बिचौलियों का सामना भी करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का गठन किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर के नेतृत्व में  समय-समय पर स्वास्थ्य मंत्री एवं शासन प्रशासन के जिम्मेदार नुमाइंदों से मिलकर कैशलेस सेवा शीघ्र लागू करने की मांग किया जा रहा है। प्रहलाद साहू को संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्भाग उपाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर, शत्रुहन केवट, जगन्नाथ गोस्वामी, चंद्रप्रकाश चन्द्रा, विजय कुमार यादव समेत विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker