जांजगीर-चांपा

बिर्रा में राम नाम सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ

बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत यज्ञ समिती बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित डेढ़ सौ साल से अधिक समय से चली आ रही परंपरा “श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ” का शुभारंभ राजमहल के पास देव आह्वान के साथ हुआ। आयोजन का यह 155 वां वर्ष है। इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया।

img 20241109 wa02273717294600953551734 Console Corptech

ज्योति कलश रक्षक सुदर्शनदास वैष्णव जी हैं। राम नाम सप्ताह यज्ञ सुबह मठ मंदिर से राजमहल बिर्रा के युवा राजकुमारों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किर्तन भजन कर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतीमा को यज्ञस्थल लाया गया। तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन कर शुभारंभ हुआ। इस बीच दूरदराज से किर्तन मंडलियों का आगमन होता है उसे समिति द्वारा सभी किर्तन मंडलियों को सम्मान स्वरूप नगद राशि से सम्मानित किया जाता है। प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मुख्य यजमान श्रीमती संयुक्ता सिंह – हेमेंद्र रमण सिंह राहूल बाबा हैं। यज्ञ समिति के सदस्य व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker