जांजगीर-चांपा

महिला करमा नृत्य के साथ लक्ष्मी विसर्जन

बिर्रा। नारी शक्ति महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति दाऊ मोहल्ला बिर्रा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन उत्सव का यज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस बीच जसगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम बिरीतिया बाबा जसगीत पार्टी कैथा, द्वितीय रोगदा, तृतीय मोर संगवारी ठाकूरदेव मुहल्ला, चतुर्थ महिला जसगीत कोरबा और पांचवां पुरस्कार घोडाडीपा को नगद राशि और स्मृति चिन्ह भेंट कर आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, जीवनचंद यादव, खम्हन प्रसाद कश्यप, सतोष साहू, गौतम कश्यप के हाथों प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामूहिक भंडारा के बाद महिला करमा नृत्य के साथ मां महालक्ष्मी का ग्राम भ्रमण कर समतला सरोवर में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा दाऊ मोहल्ला, ठाकूरदेव मुहल्ला, थवाईत मुहल्ला, दीवान मुहल्ला, घनवासागर, शांति चौक, मुख्य मार्ग, चंडी मंदिर, बस स्टैंड होते हुए समतला सरोवर में विसर्जन किया गया। महिला करमा नृत्य की प्रस्तुति को लोगों ने पसंद करते हुए कहा कि बिर्रा में पहली बार किसी कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी रही। आयोजन को सफल बनाने नारी शक्ति महिला समीति व समस्त मुहल्लावासियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker