जांजगीर-चांपा

पदोन्नत शिक्षक का विदाई समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन

बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरानी में कार्यरत रहे अमृत लाल पटेल पदोन्नत प्रधान पाठक का आज विदाई एवं न्योता भोज का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णोलाल साहू जी ने किया। मुख्य अतिथि शमरीन खान प्राचार्य शा उ मा विद्यालय सिलादेही रहीं।

सर्वप्रथम माता सरस्वती की तैल चित्र पर माल्यार्पण सभी अतिथियों के द्वारा किया गया। पदोन्नत प्रधान पाठक अमृत लाल पटेल जी को दोनों स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा साल एवं श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया। मुरारी लाल थवाईत प्र पा शा प्रा शाला बिर्रा के द्वारा विदाई दे रहे शिक्षक का कार्यक्षेत्र एवं जीवन शैली के बारे में उद्बोधन दिया। पू मा शाला देवरानी के प्रधान पाठक गुरु प्रसाद भतपरे ने अमृत पटेल जी का जीवन परिचय दिया। न्यौता भोजन शैक्षिक समन्वयक गुरु प्रसाद भतपरे जी के सुपुत्र के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखन लाल कश्यप शैक्षिक समन्वयक, रामकिशोर देवांशी शैक्षिक समन्वयक, गुरु प्रसाद भतपरे शैक्षिक समन्वयक, तीजूराम साहू प्र पा, उत्तम साहू, कलेश्वर देवांगन, किरण रातड़े, श्याम सुंदर उरांव, छबि कुमार पटेल, प्रा शाला बोरसी, एवं शाला विकास समिति के सदस्य राजकुमार साहू, चंदराम टंडन, प्रीतम साहू, बुदालू साहू रसोईया फूलबाई साहू, अमृत बाई साहू एवं फूलबाई यादव तथा समस्त छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker