जांजगीर-चांपा

डभराखुर्द में 19 अक्टूबर से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ

बिर्रा। दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द में हर साल की तरह श्री अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 19 अक्टूबर 2024 को भब्य कलशयात्रा के साथ होने जा रहा है। ब्यास आचार्य पं जितेन्द्र कृष्ण महराज बिर्रा वाले होंगे। कलशयात्रा  हनुमान मंदिर से किर्तन भजन के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए नवधा मंडली पहुंचेगी तत्पश्चात देव आह्वान, वेदी पूजन के साथ रामायण कथा प्रारम्भ होगी। मुख्य यजमान रघुनाथ दास वैष्णव छतराम पटेल होंगे व सहयोगी खगेश्वर वैष्णव होंगे। इस बीच आए हुए चयनित मानस मंडलियों के बीच 27 अक्टूबर को रात्रि में मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसका प्रथम पुरस्कार 10001 रूपए, द्वितीय 8001 रूपए, तृतीय 7001 रूपए, चतुर्थ 5001,पंचम 4001,षष्ठम 3001, सप्तम 2001, अष्टम 1001 रूपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ वादक, मंजीरा वादक, हुंकरवा श्रोता और थाली सजावट सहित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला श्रद्धालुओं को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यज्ञ का समापन 28 अक्टूबर 2024 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी डभराखुर्द जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker