जांजगीर-चांपा

मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया

बिर्रा। 28 सितंबर को सुबह सुबह एक वानर राज के आकस्मिक सड़क दूर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मारूति नंदन युवा संगठन बाजार चौक बिर्रा द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया था। जहां मंदिर निर्माण हेतु जनसहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण हेतु भूमिपूजन में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उनका स्वागत जसगीत गायन पार्टी कहार मुहल्ला द्वारा बांस टाल से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को अपना घर बनाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं लोगों में वानर को हनुमान जी के रूप में सच्ची श्रद्धा से पूजा जाता है और आस्था स्वरूप यहां के श्रद्धालुओं ने आज एक भब्य सुसज्जित मंदिर निर्माण करने का बीड़ा उठाया है यह सराहनीय कदम है। इस मंदिर निर्माण में हमारी ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि गगन जयपुरिया सभापति महोदय ने ऐसे धार्मिक आयोजन के हरसंभव सहयोग की बात कही। श्रीमती मोहन कुमारी साहू जी ने भी सहयोग की बात कही। वहीं क्षेत्र के भागवताचार्य पं गीता प्रसाद तिवारी, रितेश रमण सिंह, बावाराम जायसवाल, मनोज कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पीलीबाई एकादशिया साहू, मणी लाल कश्यप, सोनू जायसवाल, राजकुमार कश्यप, पवन केशरवानी, पवन देवांगन रामप्रसाद साहू, बजरंग साहू, रमेश कुमार साहू, विजय देवांगन, शत्रुघन कश्यप, जितेन्द्र तिवारी, डॉ कुश पटेल, लक्ष्मी चौहान, महेंद्र महिपाल, योगेश कुमार साहू, रामेश्वर साहू, मोहन साहू, अशोक कुमार, अनिल कुमार साहू, हेमंत, पिमेंद्र, प्रदीप साहू, दिलीप दास सहित मारूति नंदन युवा संगठन बाजार चौक के सहयोगी जन उपस्थित थे।

शाम को रामायण, किर्तन भजन, जसगीत का आयोजन किया गया। प्रसाद स्वरूप खीर पूड़ी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किय। आभार व्यक्त डॉ कुश पटेल ने किया। इस बीच विधायक ने नगर में संचालित शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा में वाद्ययंत्र आदि के लिए 2 लाख रुपए राशि की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker