जांजगीर-चांपा

लेखापाल एवं तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में जिला स्तर पर लेखापाल एवं जनपद स्तर पर जनपद पंचायत बम्हनीडीह हेतु तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 11 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 5 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत रिक्त संविदा पद पर चयन हेतु विस्तृत आवेदन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के वेब-साईट https://janjgir-champa.gov.in/en/notice-category/recruitment पर देखा जा सकता है तथा डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker