जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने किया पर्यवेक्षक को निलंबित

जांजगीर-चांपा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के द्वारा वजन त्यौहार 2024 कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा के ऑगनबाड़ी केन्द्र राहौद क्रमांक 8 में वजन त्यौहार का कोई भी तैयारी परिलक्षित नही हुआ। श्रीमती अनुपमा अग्रवाल पर्यवेक्षक सेक्टर राहौद परियोजना पामगढ़ के द्वारा बताए अनुसार ऑगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 वर्ष के 69 बच्चे है। 69 बच्चें में 11 बच्चों का आज दिनांक तक वजन नही लिया गया है। श्रीमती अनुपमा अग्रवाल पर्यवेक्षक ऑगनबाड़ी केन्द्र राहौद क्रमांक 8 में वजन त्यौहार कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है। पर्यवेक्षक से जानकारी मांगे जाने पर माह अगस्त 2024 में वजन ले लिया गया है। रजिस्टर का अवलोकन कराकर गुमराह किया गया है तथा पर्यवेक्षक के दायित्वों के अनुसार कार्य नही किया गया है। श्रीमती अनुपमा अग्रवाल पर्यवेक्षक को उक्त संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी का स्पष्टीकरण मांग गया था। किन्तु संबंधित का जवाब संतोषप्रद नही पाया गया। जो सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। कलेक्टर द्वारा श्रीमती अनुपमा अग्रवाल पर्यवेक्षक को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती अनुपमा अग्रवाल, पर्यवेक्षक, का मुख्यालय कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीेकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा नियत किया गया है। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker