छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक निलंबित

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। चालू शैक्षणिक सत्र की नई किताबों को रद्दी में बेचे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई चालू सत्र की नई किताबों को रद्दी में बेचे जाने की घटना को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker