जांजगीर-चांपा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विराजे गजानन

बिर्रा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा गणेशोत्सव पर आकर्षक पंडाल में विराजित गणपति बप्पा का दरबार विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने सभी विद्यायलीन छात्राओं से कहा कि गणेश जी को आदि देव व प्रथम पूज्य देवता माना गया है। गणेश जी की पूजा करने से जहां सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है, वही विशेष कर बुद्धि ज्ञान के देवता हैं। आज श्री गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की स्थापना पर विधिवत पूजा संपन्न हुई। पूजन में पुष्पा पटेल अधीक्षिका, शिक्षिका सुषमा भगत, जीतू यादव, अंबिका पटेल, शांति श्रीवास, चित्र रेखा, फिरतिन सहित विद्यालय की छात्राएं शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker