जांजगीर-चांपा

संस्कार भारती का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 26 को

बिर्रा। संस्कार भारती जिला इकाई सक्ती का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में 26 अगस्त सोमवार को दोपहर 2 बजे से मनाई जाएगी। महोत्सव के दौरान रूप सज्जा, श्री कृष्ण भजन एवं अच्छे प्रदर्शन पर पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता के आर कश्यप जिलाध्यक्ष संस्कार भारती सक्ती, मुख्य अतिथि रितेश रमन सिंह राजमहल बिर्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ शुभम शुक्ला शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल बिर्रा, मणीलाल कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता, जितेंद्र तिवारी पत्रकार, एकादशिया साहू सामाजिक कार्यकर्ता होंगे। उक्ताशय की जानकारी संस्कार भारती जिला सक्ती के महामंत्री मनोज कुमार तिवारी ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने संस्कार भारती जिला इकाई सक्ती के समस्त पदाधिकारीयों और सदस्यों के अलावा आसपास के सभी लोग जूटे हुए हैं। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker