जांजगीर-चांपा

शा प्रा शाला बोरसी में हर्षोल्लास एवं धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

शान से लहराया तिरंगा

 बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। समारोह में शामिल अतिथियों के द्वारा भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक श्री धनीराम चंदेल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सेतराम चंद्रा जी (अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति बोरसी) ने किया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत सुन्दर उत्साह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं मेहमानों के द्वारा बच्चों को उत्साह वर्धन किया गया। स्कूल के शिक्षिका बजन्त्री मेडम ने बालिकाओं को सुन्दर वेषभूषा से सज्जित किये। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक श्री गोसाईं राम बंजारे जी ने किया। मेहमानों का स्वागत सफाई कर्मचारी छतराम पटेल ने किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार प्रधान पाठक श्री छबि कुमार पटेल जी ने ब्यक्त किया। कार्यक्रम में सर्वश्री धनीराम चंदेल गुरुजी, सेतराम चंद्रा जी, रम्हैया लाल खाण्डे जी पूर्व जनपद सदस्य, जीवन लाल चंद्रा जी, छतराम चंद्रा, दादूलााल चंद्रा, नरेंद्र रात्रे, फिरत राम भारद्वाज, अशोक रात्रे, विनोद चंद्रा, धनंजय रोहिदास, मनहरण चंद्रा, खोलबहरा चंद्रा, दिलेश चंद्रा, अनेक गणमान्य लोग एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker