जांजगीर-चांपा

10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान : जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने प्रत्येक गुरुवार को 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय अधिकारियो सहित सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने कार्यालय के सभी कोनो की सफाई की। आज कलेक्टोरेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों में अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका संयुक्त रूप से नैला रेल्वे स्टेशन के पास वार्ड नम्बर 03 एवं वार्ड न0 04 में पुराने टायर एवं कबाड़ को हटाने हेतु निर्देश दिया गया। जिसमें पानी जमाव स्थलों पर टेमेफोस लार्विसाइड का छिड़काव किया गया है। साथ ही पानी निकासी हेतु व्यवस्था किया गया। डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विष्णु पैगवार जिला मलेरिया अधिकारी, श्री प्रहलाद पाण्डेय मुख्य नगरपालिका अधिकारी जांजगीर-नैला के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा जहां पानी का ठहराव है या पानी जमा हो रहा है वहां मिट्टी तेल, इंजन आयल एवं अन्य लार्वा रोधी पदार्थों का छिड़काव किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker