अकलतरा

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमोरा व सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के द्वारा कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

अकलतरा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमोरा एवं सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के द्वारा संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमोरा, विकासखण्ड – अकलतरा में छात्र – छात्राओं का करियर मार्गदर्शन, मेधावी छात्रों का सम्मान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय साहू सर  DSP बिलासपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष मिश्रा जी प्राचार्य – शा. उ. मा. शाला अमोरा, अकलतरा, विशिष्ट अतिथि नवल किशोर पाण्डेय व्याख्याता, श्रीमती गायत्री कुर्रे व्याख्याता, शैलेंद्र श्रीवास स्वराज एक्सप्रेस, मनोज साहू मीडिया प्रिंट, जयंत सिंह क्षत्री प्रधानपाठक के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। साथ ही मुख्य अतिथि  संजय कुमार साहू सर DSP बिलासपुर के कर कमलो से शाला के 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कु. कृति जांगड़े एवं 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कु. नेहा यादव को स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

डी एस पी बिलासपुर एवं अतिथियों के द्वारा शाला परिसर में आंवला, गुलमोहर, करण, अमरूद, सीताफल आदि पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संचालन संजय कुमार यादव जी ब्लाक क्रीडा अधिकारी, रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी, शा. उच्च. मा. शाला अमोरा, आभार प्रदर्शन – क्लब अध्यक्ष – मन्नू थवाईत जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  यूथ इंडिया क्लब के सभी सदस्य एवं शासकीय उच्च विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्काउट गाइड के स्वयं सेवको की उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker