छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से जिला सतनामी सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल द्वारा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री युवराज ढिरहेर, संजीव बंजारे, करण कोसरे, कमल लहरे, गंगा बंजारे तथा ऋषि खरे आदि शामिल थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker