देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, 29 जून 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आज दिनांक 29 जून 2024 को आगे बढ़ गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा अब 26°N/65°E, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़ हरदोई, मोरादाबाद, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33°N/74°E से होकर गुजरती है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्से
और पश्चिम जम्मू के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।