देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, 28 जून 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज 28 जून को पश्चिम हरियाणा के कुछ हिस्से, पूरी दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से; मध्य प्रदेश के शेष भाग, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार; पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भाग तथा उत्तराखंड के शेष भाग राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा।
मानसून की उत्तरी सीमा 26°N/65°E, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ, कानपुर ग़ाज़ीपुर, गोंडा, खीरी, मोरादाबाद, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33°N/74°E से होकर गुजरती है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान जम्मू हरियाणा के शेष भाग, संपूर्ण चंडीगढ़ और पंजाब के शेष भाग, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।