जांजगीर-चांपा

सोनादह में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

बिर्रा। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत गांवों में बिजली कटौती से ग्रामीण लोग परेशान हैं। विद्युत विभाग के द्वारा जब चाहे बिजली कटौती किया जा रहा है, दिन हो या रात गांव में बिजली की समस्या बना हुआ है। गांव में घंटो-घंटो तक बिजली बंद रहता है, सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।

गौरतलब है कि बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के सोनादह गांव में बीते 1 सप्ताह से बिजली की समस्या बना हुआ है महिलाएं पानी के लिए बिजली के इंतजार में रहते है और जब बिजली आता है तो वह भी जीरो वोल्टेज रहता है जिससे बोर मोटर पंप मशीन नही चल पता है जिससे पानी के लिए महिलाएं दूर बोरिंग के पास जाना पढ़ता है। गांव में जीरो वोल्टेज और केबल वायर तार जलने से सुधार समय पर नही हो पाता। मौसम थोड़ा बिगड़ने पर या हल्की सी हवा चलने पर या बूंदाबांदी होने पर बिजली गुल कर दी जाती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker