छत्तीसगढ़

आज से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

बिलासपुर। संस्कारधानी में मंगलवार से वर्षा की बूंदों का रोमांच नजर आ सकता है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मानसून की आहट शुरू हो चुकी है। काली घटाओं के साथ वर्षा का आनंद ले सकेंगे। बिलासपुरवासियों को तपती धूप और ऊंचे तापमान के बाद अब मानसून की सौगात मिलने वाली है।

शहर में अब तक 60 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है, जो एक आशाजनक संकेत है। हालांकि, साल 2015 में सबसे ज्यादा 270.3 मिलीमीटर पानी गिरा था, जिसे विगत 10 वर्षों के भीतर रिकार्ड माना जाता है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 18 जून को कई स्थानों पर (50% से 75% स्थानों पर) हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। मंगलवार के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

10 वर्षों में मानसून के आंकड़े

वर्ष वर्षा (मिलीमीटर में) 2014 160.8 2015 270.3 2016 96.8 2017 84.8 2018 157.1 2019 85.1 2020 171 2021 226 2022 183 2023 154

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर 16 जून 17 जून बिलासपुर 30.8 38.4 पेंड्रारोड 40.2 36.8 अंबिकापुर 32.6 38.5 माना 38.3 37.9 जगदलपुर 35.2 34.6

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker